स्वागत है दोस्तों Indian Political Profile में
![]() |
| The background of this image has been edited👉 Credited Link for original image source: On Wikipedia |
दोस्तों, यूं तो आज प्रशांत किशोर जी किसी परिचय के मोहताज नहीं पर फिर भी हमारी कोशिश है की पुरे बिहार से लेकर देश-दुनिया तक में हर उम्र के लोग हर वर्ग के लोग इनसे भली-भांति परिचित हो, इनसे जुड़ी सभी अहम बातों को लोग जानें बस इसलिए हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास है जिसमें प्रशांत किशोर जी का संक्षिप्त परिचय और कुछ दिलचस्प बातों को शामिल किया गया है तो आइये इस पोस्ट को शुरू करते हैं:-
परिचय:
- नाम: प्रशांत किशोर पाण्डे
- Nick name: PK
- जन्म-तिथि: 1977
- जन्मस्थान: राज्य- बिहार, जिला- रोहतास, सासाराम, ग्राम- कोनार
- पेशा: राजनीती
- पढाई: स्नातक (Graduation)
चुनावी जानकारी:
- राजनीतिक पार्टी: जन सुराज, स्थापना- 2 October 2024
- चुनाव चिन्ह: स्कूल बैग
परिवार:
- पत्नी: डा० जान्हवी दास (गुवाहाटी)
- संतान: एक पुत्र
- पिता: श्रीकांत पाण्डे
- माता: सुशीला पाण्डे (स्वर्गीय)
उपलब्धियां:
- दोस्तों, प्रशांत किशोर जी का कार्यक्षेत्र और उनकी उपलब्धियां बेहद ही विस्तृत है जो सामान्य लोगों से बिल्कुल मेल नहीं खाता चाहे वो इनके पढ़ाई में अधिकतर ग़ैफ़ की बात हो या विदेश में अच्छी जॉब छोड़ने की या फिर अचानक ही देश की राजनीतिक मुख्यधारा से जुड़ कर बड़े-बड़े नेताओं का मार्गदर्शन करने की हो, ये सारी बातें आमतौर पर फिल्मी लगती है लेकिन ऐसा है नही, दरअसल इनके कारनामें ही ऐसे हैं जो हमें सामान्य तौर पर फ़िल्मी लगते हैं खैर छोडिये आइये इनके उन्हीं कारनामों अर्थात प्रशांत किशोर जी के अब तक की विशेष उपलब्धियों पर एक नज़र डालें:-
Public Health Organization;
- दोस्तों, प्रशांत किशोर जी ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद अपने शुरुआती दौर में ही उन्होनें UN और International Health Organization के साथ मिलकर एक Public Health Expert के रूप में सेवा दिया।
भारतीय राजनीतिक सलाहकार:
दोस्तों, प्रशांत किशोर जी ने भारत में कई बड़े राजनेताओं के साथ काम किया है और पार्टी को ऐतिहासिक जीत भी दिलाई है जिनमें से कुछ जानकारी आपके समक्ष है:
- (2014) नरेंद्र मोदी (BJP) संग काम कर अपने सूज-बुझ से BJP Party को बम्पर जीत दिलाई,
- (2015) नीतीश कुमार (JDU): इन्हें भी जीत का स्वाद चखाया,
- (2017) कांग्रेस: इनके साथ भी प्रशांत किशोर जी ने जमकर काम किया पर उतना अपेक्षित परिणाम नहीं निकल पाया,
- (2021) ममता बनर्जी (TMC): इन्हें भी अपने सूज-बुझ से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
I-PAC (Indian Political Action Committee):
- प्रशांत किशोर जी द्वारा संचालित यह Committee आज भारत में एक सफल Political Consultancy में गिनी जाती है, जहाँ से बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
Youth Politics:
- प्रशांत किशोर जी के द्वारा एक जबरदस्त मुहीम छेड़ी गई है जिसके तहत भारत की नई पीढ़ी अर्थात युवाओं को राजनीति से जोड़ने का कार्य जोड़-शोर से किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है।
इन दिनों:
![]() |
| Image source/Credited Link:👉 On Wikipedia |
- दोस्तों प्रशांत किशोर जी इन दिनों अपने जन सुराज पार्टी को बिहार की आगामी चुनाव में विजयी बनाकर बिहार की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास में जुटी है, इसमें अधिकांश जनता का पूरा सहयोग देखने को मिल रहा है, इस बीच बड़ी तेजी से प्रशांत किशोर जी और उनकी पार्टी काफी लोकप्रियता बटोर रही है इसकी सबसे बड़ी वजह है पूरे देश में अपने राज्य बिहार की दयनीय स्थिति, जहां ना तो रोजगार है ना ही बेहतर शिक्षा और ना ही उचित सुविधाएं इसी बीच बड़ी संख्या में लोग बिहार में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं और जोड़-शोर से प्रशांत किशोर जी और उनकी जन सुराज पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं, चाहे डिजिटल मीडिया हो या सोशल मीडिया या फिर हजारों किलोमीटर की पदयात्रा हर कदम पर बिहार की जनता का प्रशांत किशोर जी और उनकी पार्टी जन सुराज को भरपूर समर्थन मिल रहा है।
प्रशांत किशोर जी की राजनीतिक परिकल्पना:
- सेवा-भाव: राजनीति को सेवा-भाव से देखना ना कि कुर्सी पाने की ख्वाहिश।
- युवाओं की भागीदारी: दिन ब दिन राजनीति में कम होती हुई युवाओं की भागीदारी से चिंतित होकर पुरे जोर शोर के साथ योग्य युवाओं को राजनीति में लाने की कोशिश करना।
- जातिवाद: जातिवाद और परिवारवाद राजनीति को जड़ से समाप्त करना।
- पलायन VS रोजगार: बिहार से कामगारों का पलायन रोकना तथा बिहार में रोजगार के सृजन की ओर गंभीरतापूर्वक निर्णय लेना।
- प्रशांत किशोर जी के बारे में आपके क्या विचार हैं नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य कमेंट करें
(समय के साथ इस पोस्ट को Update किया जायेगा)
धन्यवाद।

W.jpg)
0 टिप्पणियाँ
कैसा भी विचार हो कमेंट अवश्य करें, आपके विचार काफी लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती हैं, आपका धन्यवाद